Ravi Kishan Manoj Tiwari Fight: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े नाम रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच करियर के शुरुआती दौर में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही है। दोनों के बीच मनमुटाव और सेट पर होने वाली नोकझोंक के किस्से भी अक्सर चर्चा में रहे हैं। अब बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने दोनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर घर के सदस्य भी हैरान रह गए।
एक मुक्के को लेकर 6 घंटे तक रुकी शूटिंग
आम्रपाली दुबे ने 2011 में आई फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग का किस्सा शेयर किया। उनके मुताबिक, फिल्म के एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान रवि किशन और मनोज तिवारी इस बात पर अड़ गए कि सीन में पहला मुक्का कौन मारेगा।
फिल्म में दोनों कलाकार आमने-सामने के किरदार निभा रहे थे। ऐसे में फाइट सीक्वेंस शूट किया जाना था, लेकिन एक छोटे से सीन को लेकर दोनों की अलग-अलग राय हो गई। मामला इतना बढ़ा कि शूटिंग करीब छह घंटे तक रुकी रही।
पुलिस और एरिया को लेकर हुई बहस
आम्रपाली ने बताया कि मनोज तिवारी का तर्क था कि सीन में पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आई है, इसलिए पुलिस की तरफ से ही पहला मुक्का पड़ना चाहिए। वहीं रवि किशन का कहना था कि पिछले डायलॉग में यह साफ हो चुका है कि एरिया उनका है, ऐसे में पहला वार उनकी तरफ से होना चाहिए।
इस बात को लेकर दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे और फाइट सीन आगे नहीं बढ़ सका।
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख
आखिर निरहुआ को खाना पड़ा पहला मुक्का
आम्रपाली दुबे के मुताबिक, जब काफी देर तक कोई समाधान नहीं निकला तो एक मजेदार रास्ता निकाला गया। आखिरकार तय हुआ कि पहला मुक्का दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ खाएंगे, जिसके बाद रवि किशन और मनोज तिवारी का फाइट सीन आगे शूट किया गया।
आम्रपाली ने इस पूरे वाकये को मजेदार अंदाज में सुनाया और कहा कि यह किस्सा सुनकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
2011 में रिलीज हुई थी ‘गंगा जमुना सरस्वती’
बताया गया है कि ‘गंगा जमुना सरस्वती’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन हैरी डब्ल्यू. फर्नांडिस ने किया था। इसमें रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में रानी चटर्जी, रिंकू घोष और पाखी हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में थीं।
वहीं, आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो में हाल के एपिसोड्स में उनकी अन्य प्रतिभागियों के साथ बहस भी देखने को मिली है।

More Stories
Indian ODI Squad : जडेजा की वापसी से बदली टीम इंडिया, 8 खिलाड़ियों की जगह बदली; दो नए चेहरों को मौका
Trump 100% Tariff : ट्रंप को मिला बड़ा अधिकार, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ
Saudi Arabia Houthi Drone : मक्का की ओर बढ़ रहा था हूती ड्रोन, सऊदी एयर डिफेंस ने हवा में किया ढेर