आगामी एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज और नॉर्थ जोन के कप्तान शुभमन गिल अस्वस्थ होने के कारण प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।
CG NEWS: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क…
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। मेडिकल टीम और फिजियो ने उनकी जांच करने के बाद बीसीसीआई को इसकी रिपोर्ट सौंपी है। फिलहाल गिल चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं।
शुभमन गिल का दलीप ट्रॉफी से बाहर होना नॉर्थ जोन के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे। अब उनकी गैरमौजूदगी में अंकित कुमार नॉर्थ जोन की कप्तानी करेंगे। हालांकि गिल के एशिया कप तक फिट होने की उम्मीद है, लेकिन बोर्ड उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था।
दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रही है, जिसमें शुभमन गिल के अलावा शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल जैसे कई अन्य स्टार खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

