बस्तर: जगदलपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने शुक्रवार को करीब 30,636 लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है।
जानकारी के अनुसार, बकावंड थाने के ग्राम रजनगर में आयोजित इस अभियान में जिले के 13 थाने कोतवाली, बोधघाट, परपा, बकावंड, लोहण्डीगुड़ा, बड़ांजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, चक्रधरपुर, बकावंड और बुरगुम में जब्त की गई 4398.960 लीटर देशी शराब और 26,237.070 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब रखने के कारण मालखाना भर गया था। शराब नष्टीकरण के बाद अब मालखाना में काफी जगह है, जिससे थाना का संचालन भी अच्छे से किया जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नष्ट की गई शराब में छत्तीसगढ़, एमपी और ओडिशा की शराब थी। बाकी बची हुई शराब को भी जल्द नष्ट किया जाएगा।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास