कोरबा: जिले में बुधवार शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। PRF को तीन टुकड़ों में शव मिला है। साथ ही जेब से 120 रुपए का बस टिकट मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर के भिलाई खुर्द अंडर ब्रिज के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। साथ ही युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है।
मालगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि युवक ट्रैक किनारे चल रहा था। हॉर्न बजाकर गाड़ी की रफ्तार कम की। कुछ देर बाद गार्ड ने कॉल कर बताया कि युवक ने मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूदकर जान दे दी है। ASI कुलदीप तिवारी ने बताया कि, मृतक की उम्र 30-35 साल के बीच है। पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो शेयर कर और आसपास की बस्तियों में पूछताछ कर पहचान की कोशिश कर रही है। शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

More Stories
Chhattisgarh Health Alert : अस्पतालों से स्टॉक वापस , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों को जारी हुआ अलर्ट, संबंधित बैच की दवाएं होंगी सील
Raipur Bulletin 29 April 2026 मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं और अवैध शराब के सर्वाधिक मामले दर्ज
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज 2:30 बजे जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,ऐसे चेक करें रिजल्ट