बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल परिसर में रखे डीजे का पाइप तीन साल की मासूम के सिर पर गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में डीजे संचालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक लोहे का पाइप और अन्य उपकरण रख देने से हुआ। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि तालापारा में रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांगे प्रतिदिन घोड़ादाना स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी जाती थी। हालांकि उसका नाम आंगनबाड़ी में दर्ज नहीं था, लेकिन वह रोजाना खेलने के लिए स्कूल आती थी। स्कूल परिसर चारों ओर से बाउंड्री से घिरा हुआ है और भीतर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी दोनों संचालित हैं।
इसी परिसर में डीजे संचालक रोहित देवांगन ने अपने डीजे का सामान और लोहे के पाइप रख दिए थे। 14 अगस्त को करीब 11:15 बजे मुस्कान अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी लोहे का एक पाइप अचानक उसके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट आने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत सिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
CG Accident : सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर’ अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम और उर्स के दौरान DJ, बैंड-बाजा व आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार रुपये जुर्माना