रायगढ़- जनमाष्टमी मेला देखने आए दो बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे उसमें सवार 1 युवक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।
CG NEWS: नवजात को हॉस्पिटल में छोड़कर भागी महिला, CCTV फुटेज जांच रही पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपतरा तराईमाल का रहने वाला देवानंद महंत 19 साल अपने साथी श्रवण के साथ और बांजीनपाली का रहने वाला महेन्द्र घटकवार 27 साल अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ मेला देखने के लिए रायगढ़ आए थे। रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज से दोनों बाइक सवार जा रहे थे कि दोनों की वाहनों में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Kab hai Rishi Panchami: आखिर कब मनाई जाएगी ऋषि पंचमी, क्या है इसकी पूजा विधि?
घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठी हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां तत्काल डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और देवानंद व श्रवण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद देवानंद की मौत हो गई।

More Stories
CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित ऑडियो बातचीत वायरल, नाश्ता-चाय के खर्च पर हुई तीखी बहस, कांग्रेस ने कहा- ‘समोसे पर संग्राम’
CG Sand Royalty Scam : छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ के रेत रॉयल्टी घोटाले की जांच फाइल गायब, 10 साल पुराने मामले में फिर उठे सवाल
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट