रायपुर/सूरजपुर- चांदनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक पीड़िता ने 1 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से पटना बिहार निवासी चिंतामणी से दोस्ती हुई थी. फिर मोबाइल से बातचीत होने लगी. इसी दौरान उसने अपनी बातों में फंसा कर बिहार में अच्छी हीरोइन-सिंगर बनाकर फिल्मों में काम दिलाने एवं 1 लाख 50 हजार रुपए प्रतिमाह देने का झांसा दिया. इस पर वह उसके झांसे में आकर आरोपी के पास पटना बिहार पहुंची.
यहां आरोपी किराये के रूम में ले जाकर मोबाइल कब्जे में लिया. उसने पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बलात्कार किया. इसके करीब 1 माह बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर वापस अपने घर पहुंची. तब आरोपी द्वारा फोन कर पैसा मांगने लगा, नहीं तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इससे डरकर पीड़िता पुन: पटना बिहार गई. यहां आरोपी ने फिर उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर फर्जी आईडी के जरिए वायरल कर दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चांदनी में अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बिहार के पटना में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर वीडियो बनाने व वायरल करने में प्रयुक्त 1 लैपटॉप व 2 नग मोबाइल जब्त किया गया. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक इशित बेहरा, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी व आरक्षक विकास मिश्रा सक्रिय रहे.
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।