बलरामपुर : जिले से फूड पॉइजनिंग का मला सामने आया है. जहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया. रात में अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई. सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा. आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, हरिगवां गांव के एक परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी, जिसमें छिपकली गिर गई थी. इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी.
सभी को आनन-फानन में सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया. फिलाहल सभी का इलाज जारी है.

More Stories
महंगाई के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन
अभनपुर में Rahul Gandhi का प्रशिक्षण शिविर: जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद, सियासी बयानबाजी भी तेज