नई दिल्ली। रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रशांत महासागर के कई देशों में सुनामी का खतरा गहराता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं, और यह लहरें पहले ही रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो तक पहुंच चुकी हैं।
प्रशांत महासागर से लगे 44 देशों और क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है। कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें समुद्र तटों से टकरा चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी और लहरें उठ सकती हैं और खतरा टला नहीं है।

More Stories
अयोध्या से जनकपुर तक चलेगी सीधी ट्रेन, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
फिर खुलेगा होर्मुज! Iran-अमेरिका समझौते की उम्मीद, ट्रंप बोले- आज साइन होगी ‘पीस डील’
US Court का Trump को झटका: 1.8 अरब डॉलर के ‘एंटी वेपनाइजेशन’ फंड पर अनिश्चितकालीन रोक