जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव में बेकाबू वैन ने बाइक और साइकिल सवार 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति, लटिया, पकरिया, कल्याणपुर, कोटमीसोनार गांव और बिलासपुर के रहने वाले हैं।
हादसे के बाद घटनाकारित वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन का चालक नशे में था और करीब 1 किमी तक अलग-अलग जगह में 6 लोगों को टक्कर मारी है। दरअसल, बिलासपुर की ओर से वैन, अकलतरा की ओर जा रही थी और लटिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेकाबू वैन ने बाइक और साइकिल सवार 6 लोगों को अलग-अलग टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। वैन में 4 लोग सवार थे, जिन्हें कुछ नहीं हुआ है। घटना के बाद घटनाकारित वैन को अकलतरा पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है।

More Stories
Kulgam Terror Attack: CM साय की बड़ी घोषणा, आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख की मदद
PM Kisan Update : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2031 तक मिलते रहेंगे ₹6,000, जानें 24वीं किस्त कब आएगी खाते में
CGPSC Scam : CBI का बड़ा दावा- घर से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देते थे टामन सोनवानी, ED मनी ट्रेल की करेगी जांच, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए