दुर्ग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पुतला दहन किया. इस दौरान चेतावनी दी कि ED का दुरुपयोग बंद करे, नहीं तो युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव करेगी.
PM मोदी ऑनलाइन जुड़े, नया रायपुर सर्किट हाउस में BJP की बड़ी बैठक शुरू
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार भाजपा सरकार के दबाव में ED विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है. यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर बनाने की ओर अग्रसर है. कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते हैं, तो कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर. यहां तक चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर भूपेश बघेल के घर पर ED आती है.
भाजपा सिर्फ बदलापुर की राजनीति कर रही है, परन्तु ये विपक्ष की आवाज़ नहीं जनता की आवाज़ है. युवा कांग्रेस के दिलों में आग है. जितना भाजपा सरकार दबाने का कार्य करेगी, उतने दुगनी रफ़्तार से युवा कांग्रेस जनता की आवाज को तेज करने का काम करेगी.

More Stories
CG NEWS : सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां’ बैग से मिला खाली रैपर
Ex-Servicemen Recruitment : छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली, सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख