Weekly Finance Horoscope: नया सप्ताह 21 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह सभी 12 राशियों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है।
जाने-माने ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार इस हफ्ते कुछ राशियों को मिल सकता है बड़ा धन लाभ, जबकि कुछ को करनी चाहिए बचत और निवेश की प्लानिंग।
मेष राशि (Aries):
इस हफ्ते आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आय के नए और लाभदायक स्रोत मिलने के योग हैं। परिवार भी फाइनेंस के मामलों में सहयोग देगा। बचत बढ़ाने का यह सही समय है।
वृषभ राशि (Taurus):
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। भविष्य के लिए बचत को प्राथमिकता दें।
मिथुन राशि (Gemini):
फाइनेंस को लेकर सतर्क रहें और आय को बचाने पर जोर दें। लाभदायक स्रोतों में निवेश करें। आर्थिक स्थिति में जल्द ही पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer):
यह सप्ताह आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आप प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
सिंह राशि (Leo):
इस सप्ताह निवेश से बचें क्योंकि जोखिम के संकेत हैं। आय को बचाकर रखें और सोच-समझकर खर्च करें।
कन्या राशि (Virgo):
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत बढ़ाने और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि (Libra):
वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। यह समय इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने और भविष्य के लिए प्लानिंग का है।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आय का कुछ हिस्सा बचत और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए रखें। फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए निवेश ज़रूरी है।
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और सेविंग्स में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn):
वित्तीय लाभ के संकेत हैं। निवेश करने के लिए सही समय है और आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius):
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार को भी बचत की अहमियत समझाएं और साझा प्रयास करें।
मीन राशि (Pisces):
आय स्थिर रहेगी। जल्द ही विरासत या अन्य स्रोत से फाइनेंशियल गेन हो सकता है। सेविंग्स पर फोकस करें।
read also:पति घर पहुंचा तो नशे में टुन्न मिली पत्नी, खाना देने में जताई असमर्थ, हुई हत्या

