यूपीः बहराइच में भैंस चराने गई महिला को निवाला बना लिया। मगरमच्छ शव को लेकर नहर में भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जाल लगाकर महिला के शव को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। मामला कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा का है। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मगरमच्छ महिला की गर्दन पकड़ कर घसीटते हुए पानी में लेकर जाते दिख रहा है।
नगर में 500 मीटर दूर तक ले गया मगरमच्छ
मगरमच्छ के हमले से निषादनगर गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीना पत्नी कल्लू गांव के समीप सरयू नहर के किनारे मवेशी चराने गई थी। इस दौरान नगर के किनारे झाड़ियों में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दबोचकर नदी में खींच ले गया। इस दौरान महिला के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन जबतक लोग कुछ कर पाते तब तक मगरमच्छ महिला को मार चुका था और उसके शव को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर चमन चौराहा बाजार के निकट खींच ले गया।
जाल फेंक कर महिला के शव को मगरमच्छ के जबड़े से निकाला
स्थानीय लोगों ने हाका लगाते हुए जाल फेंक कर महिला के शव को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर बरामद कर लिया है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर वन रक्षक अब्दुल सलाम ने मौके पर पहुच कर लोगों को सतर्क किया। लोगों ने घटना सूचना पुलिस को दी है।
पति घर पहुंचा तो नशे में टुन्न मिली पत्नी, खाना देने में जताई असमर्थ, हुई हत्या
गांव के लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से शव को मगरमच्छ के मुंह से निकाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जाल लेकर नहर में कूद गए। लोगों को देखकर मगरमच्छ भागता रहा। हालांकि लोगों ने जाल में फंसाकर महिला को मगर के मुंह से निकाला। हालांकि महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना को देखने के लिए नहर के पुल पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories
PF नियमों में ऐतिहासिक बदलाव: बेसिक सैलरी की सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
Donald Trump 100% Tariff : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, 100% टैरिफ वाले बिल पर आज US हाउस में वोटिंग
Online Betting Ban का असर नहीं? भारत में 10 लाख करोड़ का अवैध सट्टा बाजार, 15 प्लेटफॉर्म पर 540 करोड़ विजिट