पिथौरागढ़ . उत्तराखंड में मंगलवार शाम पिथौरागढ़ जिले में एक मैक्स गाड़ी बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मैक्स मुवानी से बकटा जा रही थी। इसमें 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, गाड़ी मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी नदी में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Rishi Kapoor और British Airways विवाद: नस्लभेद पर भड़के थे एक्टर, ट्वीट कर सुनाई थी खरी-खोटी

More Stories
PM Modi : समुद्री सुरक्षा को नई ताकत, भारतीय नौसेना में शामिल हुए तीन स्वदेशी युद्धपोत
NEET-UG Re-Exam 2026 : अजमेर में NEET अभ्यर्थी को वीडियो कॉल पर दिखाया कथित पेपर, बदले में मांगे ₹30 हजार
NEET UG 2026 Re-Exam : देशभर में दोबारा परीक्षा शुरू, 22.80 लाख अभ्यर्थी शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम