रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही.
बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी रायगढ़ में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे. आयोजन के लिए रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायगढ़ ने सांसद बनाया था, यही वजह है कि हर साल गुरु पूर्णिमा पर जाते हैं. गुरु पूर्णिमा के साथ मुख्यमंत्री रेडी टू ईट के तहत अनुबंध पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

More Stories
CG News : जज्बे को सलाम’ तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों की महिलाओं ने बचाई जान, धमतरी का रेस्क्यू वीडियो वायरल
CG News : दो हिस्सों में टूटा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात