रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई क़ो 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( कैबिनेट ) की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। आज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, मुख्यमंत्री साय ने कहा- पूरी तरह से तैयार है सरकार
आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, प्रदेश में हुए 2100 करोड़ के घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी। EOW के अफसरों ने चालान में यह जानकारी दी थी जिसके बाद एक्शन लिया गया है।
शराब घोटाला मामला : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की रकम 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ रुपए पहुंच गई है। वहीं सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर को 90 करोड़ से ज्यादा मिले। अनवर ढेबर ने इन पैसों को रिश्तेदारों और CA के नाम कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया। EOW की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

More Stories
Chhattisgarh Govt officer Salary : प्रशासनिक अफसरों को बड़ी सौगात’ छत्तीसगढ़ में बदले नियम, पद खाली न होने पर भी मिलेगा उच्चतर वेतनमान’ अधिसूचना जारी
CG Weather Update : तपती धूप और लू से मिलेगी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’
CG News : स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल , क्या समय पर बेहतर इलाज मिलता तो बच सकती थी प्रसूता की जान