गिर (गुजरात)। एशियाटिक लॉयंस के लिए प्रसिद्ध गिर फॉरेस्ट से एक रोमांचक नजारा सामने आया है। सासण से विसावदर जाने वाले रास्ते पर सोमवार को 12 शेरों का झुंड बेफिक्र होकर जंगल में टहलता देखा गया। इस झुंड में 3 शेरनियां और 9 शावक शामिल थे।
मानसून की बारिश थमते ही यह शेर परिवार जंगल में घूमने निकल पड़ा। तालाला से विसावदर तक 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोग और पर्यटक यह नजारा देख हैरान और उत्साहित हो गए।
गिर में शेरों की बढ़ती संख्या वन विभाग और स्थानीय लोगों की लगातार कोशिशों का नतीजा है। शेर प्रजाति के संरक्षण और प्रजनन को लेकर चल रही योजनाओं से अब गिर और आसपास के दस तालुकाओं में शेरों का यूं खुलेआम दिखना आम बात हो गई है। यह गुजरात की समृद्ध वन्य जीवन विरासत का प्रतीक है।
891 तक पहुंची शेरों की संख्या
हाल ही में 10 से 13 मई 2025 के बीच अत्याधुनिक तकनीक से कराई गई गणना में शेरों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 2020 में गिर में 674 शेर थे, जो अब बढ़कर 891 हो गए हैं। इनमें 196 शेर, 330 शेरनियां और 225 शावक शामिल हैं।

More Stories
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ Rahul Gandhi’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Meta ने भारत सरकार से मांगी माफी, चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट पर जताया खेद
No Insurance No Fuel : सड़क सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र सरकार को निर्देश