बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला.
बता दें कि शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया. पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी- मो समीर रजा और जुनैद रजा गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 353 (ग),296,351 (2), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.
डरे हुए मुसलमानों के झुंड को देखिए
– मोहर्रम के जुलूस में शारदा माता के मंदिर पर चढ़ाई
– शेर की ड्रेस पहने मंदिर पर चढ़ गए दो लड़के
– मां शारदा के मंदिर पर चढ़कर किया अनैतिक डांसछत्तीसगढ़ का पूरा बिलासपुर शहर पड़ा था लेकिन इन्होंने माता के मंदिर पर चढ़ाई करना ही मकसद समझा pic.twitter.com/mt0qCfJ8Ry
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) July 6, 2025

More Stories
पटरी पर बैठकर फ्री-फायर खेल रहा बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आया, एक गंभीर’ ईयरफोन लगाकर मोबाइल में बिजी थे 2 दोस्त
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राशन की हेराफेरी पर लगेगी रोक’ PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही साय सरकार
CG Crime News : धमतरी में एक ही दिन में 3 मौतें, किसी ने फांसी लगाई तो किसी ने शराब में मिलाकर जहर पिया