सूरजपुर: क्षेत्र में बारिश को दौर जारी है. रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है. स्कूली छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे. यह मामला ओड़गी विकासखंड का है
बाप रे! नीले ड्रम में शव, बदबू आने पर खुली पोल, पूरे इलाके में डर और हैरानी का माहौल
ओड़गी स्थित नाला स्कूल और गांव के बीच रास्ते पर पड़ता है. बच्चे अपने भविष्य को गढ़ने के लिए रोज इस नाले को पार कर स्कूल पहुंचते हैं. नाले में पानी का स्तर बढ़ने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. वहीं इन दिनों लगातार बारिश से ओड़गी नाला उफान पर है, फिर भी बच्चे जान जोखिम में डालकर नाला पार कर स्कूल जा रहे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बाप रे! नीले ड्रम में शव, बदबू आने पर खुली पोल, पूरे इलाके में डर और हैरानी का माहौल
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने कलेक्टर से बात कर समस्या का निराकरण करने की बात कही है. उन्होंने संबंधित स्कूल के प्रचार्य को भी सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं.

More Stories
बिलासपुर जिला Court’ में दो वकीलों के बीच मारपीट, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद’ दोनों पक्षों पर केस
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले CMHO’ 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
CG NEWS : सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां’ बैग से मिला खाली रैपर