भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलेगी। टी20 सीरीज़ की शुरुआत 28 जून को ट्रेंट ब्रिज में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। टीम की कप्तानी अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड की कमान नैट स्किवर-ब्रंट संभाल रही हैं। पहले मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज़ में बढ़त हासिल करना चाहेगा। आइए जानें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी स्मृति और शेफाली पर
सलामी जोड़ी के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा उतर सकती हैं। स्मृति मंधाना अपने अनुभव और हर परिस्थिति में रन बनाने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। शेफाली वर्मा की T20 टीम में वापसी हुई है, और उनकी आक्रामक शैली भारत को तेज़ शुरुआत दिला सकती है। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है, जो तेज़ और आक्रामक स्ट्रोक्स के लिए मशहूर हैं।
मिडिल ऑर्डर में अनुभव और संतुलन
कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकती हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में 3,589 रन का अनुभव है। उनके बाद जेमिमा रोड्रिगेज और विकेटकीपर ऋचा घोष को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऋचा अपने आक्रामक खेल और तेज़ रन बनाने की क्षमता से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
ऑलराउंडर्स में दीप्ति और स्नेह अहम
दीप्ति शर्मा भारत की प्रमुख ऑलराउंडर हैं। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी करने के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी खासा असर डालती हैं। अब तक वे T20I में 1086 रन और 138 विकेट ले चुकी हैं। स्नेह राणा भी टीम में संतुलन लाने के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।
गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई
तेज़ गेंदबाज़ी विभाग की कमान अरुंधति रेड्डी संभाल सकती हैं। स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी राधा यादव और युवा तेज़ गेंदबाज़ श्री चारानी पर हो सकती है। ये तीनों खिलाड़ी टीम की गेंदबाज़ी को मजबूती देंगे और इंग्लिश बल्लेबाज़ों पर दबाव बना सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन (भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I)
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चारानी

More Stories
BCCI Awards 2026 : शुभमन गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि का किया एलान, हरभजन सिंह ने जताई असंतुष्टि
Gautam Gambhir : हेड कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे गौतम गंभीर, फिर कैसे जय शाह ने मनाया? राज से उठा पर्दा