कटगी (बलौदाबाजार), 7 जून 2025। शासन की मुफ्त राशन योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला चावल चुपचाप हड़प लिया गया। कटगी और खैरा (क) पंचायत की उचित मूल्य दुकानों से 678.42 क्विंटल चावल के घोटाले का खुलासा हुआ है। यह गड़बड़ी तब उजागर हुई जब पंचायत के पंचों ने संदेह के आधार पर कलेक्टर बलौदाबाजार के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई।
पंचायत स्तर पर जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ वितरण होना था, लेकिन वितरण से पहले ही पंचों ने अनियमितता की आशंका जताई। इसके बाद शुक्रवार को प्राथमिक साख सेवा समिति कटगी के अध्यक्ष संतोष कश्यप, समिति प्रबंधक दीपक वर्मा, दोनों उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैन रामस्वरूप यादव, तथा पंचायत के पंचों की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया गया।
राम मंदिर में अब तक 45 किलो सोना लगा:पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र बोले- राम दरबार के लिए बन रहा रास्ता
सत्यापन में यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में चावल ग़ायब है, जिसकी कोई वैध रिकॉर्डिंग या वितरण नहीं दर्शाई गई है। इससे शासन की जनकल्याणकारी योजना पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
जांच के आदेश
पंचों की मांग पर जिला प्रशासन ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों में आक्रोश
घोटाले की खबर फैलते ही गांव में नाराजगी का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब शासन गरीबों के लिए मुफ्त राशन दे रहा है, तो उसका फायदा गरीबों तक क्यों नहीं पहुंच रहा?

More Stories
Chhattisgarh Govt officer Salary : प्रशासनिक अफसरों को बड़ी सौगात’ छत्तीसगढ़ में बदले नियम, पद खाली न होने पर भी मिलेगा उच्चतर वेतनमान’ अधिसूचना जारी
CG Weather Update : तपती धूप और लू से मिलेगी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’
CG News : स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल , क्या समय पर बेहतर इलाज मिलता तो बच सकती थी प्रसूता की जान