रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के लगातार मिल रही सफलताओं पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने शुक्रवार को सीएम साय और डिप्टी सीएम समेत अभियानों में शामिल प्रदेश के टॉप कॉप्स के साथ बैठक कर अब-तक मिली सफलताओं के लिए बधाई दी. इस बैठक का वीडियो उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया (ट्वीटर) पर साझा करते हुए लिखा कि वे एंटी नक्सल ऑपरेशन्स को सफल बनाने वाले बहादुर जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हैं.
उन्होंने ट्वीट पर लिखा- “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी. इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा. मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है.”
छत्तीसगढ़: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब तहसीलदार, ACB ने किया गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है. इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में दिनांक 18.05.2025 से 21.05.2025 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा (जिसमें जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव एवं बीजापुर पुलिस के डीआरजी बल शामिल थे) संचालित अभियान में दिनांक 21.05.2025 को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये तथा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए.
हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।
इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा।
मोदी… pic.twitter.com/Pe5jhzJRut— Amit Shah (@AmitShah) June 7, 2025
बता दें, केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किए गए अफसरों में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान/ एसआईबी/ एसटीएफ) विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहशामिल हैं. अमित शाह ने इन अफसरों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया और पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दी.
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

