‘अयोध्या। राम मंदिर में अब तक 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी कीमत टैक्स छोड़कर करीब 50 करोड़ रुपए है।’ यह दावा शुक्रवार को राम मंदिर निर्माण समिति चेयरमैन पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र ने किया। उन्होंने बताया, मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर गर्भगृह, जहां रामलला विराजमान हैं, वहां सभी 20 दरवाजों और सिंहासन में सोना मढ़ा गया है। ग्राउंड फ्लोर पर 14 और पहले फ्लोर पर 6 दरवाजे हैं। सभी पर 3-3 किलो सोने की परत चढ़ाई गई है।
जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर
जन्मभूमि परिसर में बने शेषावतार मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी सोना लगेगा। नृपेंद्र मिश्र ने बातचीत में बताया, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक बहुत बड़े कारोबारी हैं, दिलीप जी उनका नाम हैं। उन्होंने सोमनाथ और काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी सोना दान किया था। यहां पर उन्होंने करीब 45-50 किलो सोना दान किया है।

More Stories
Modi ‘सरकार का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ अब पेट्रोल में मिलेगा 85% एथेनॉल, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी
West Bengal Election 2026 : बंगाल में फिर टूटेगा वोटिंग का रिकॉर्ड’ अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 89.99% भारी मतदान
Ganga Expressway Inauguration PM Modi : पीएम मोदी का तंज- “कुछ लोगों को यूपी के विकास से नहीं, अपने परिवार के विकास से मतलब है”