सूरजपुर. तहसील कार्यालय में पिता-पुत्र की पिटाई का मामला सामने आया है. जमीन विवाद पर आधा दर्जन लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. दोनों पक्षों ने थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही. पूरा मामला भटगांव तहसील कार्यालय का है.
जानकारी के मुताबिक, भटगांव तहसील में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. चुनगड़ी निवासी रामशरण सारथी और अन्य लोगों ने भटगांव निवासी रवि गुप्ता और उसके बेटे की पिटाई की है. इस घटना में पिता-पुत्र को सामान्य चोट आई है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत हुई है. सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार
NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात’ 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा, Vishnu Deo Sai’ ने किया ऐलान
CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में नए राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी परेशानी, दो महीने बाद मिल रहा चावल