रायपुर: राजधानी में देह व्यापार का एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहां बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के चलते गांव की भोली-भाली लड़कियों को नौकरी दिलाने का लालच देकर इस गंदे धंधे में धकेल दिया गया। पुलिस ने रायपुर के भाठागांव इलाके में एक किराए के मकान पर छापा मारकर यह रैकेट पकड़ा। पकड़ी गई महिलाएं जांजगीर-चांपा, सरगुजा और बिलासपुर जिलों की रहने वाली हैं, जो पहले लड़कियों से संपर्क करतीं और उन्हें नौकरी का झांसा देकर रायपुर बुलातीं।
आरोप है कि ये महिलाएं लड़कियों की मजबूरी और बेरोजगारी का फायदा उठाती थीं। जब लड़कियां रायपुर पहुंचतीं, तो उन्हें बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। पुलिस को जब इस गोरखधंधे की सूचना मिली तो एक महिला मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसने इशारा मिलते ही टीम को अलर्ट किया। मौके से चार लड़कियां और दलाल महिलाएं पकड़ी गईं। पुलिस ने 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए, जो सौदे का हिस्सा थे।
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें लगभग एक महीने पहले घर से बुलाया गया था और कहा गया था कि रायपुर में घरों में काम दिलाया जाएगा। लेकिन शहर की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखते ही उन्हें जिस्मफरोशी के अंधेरे में धकेल दिया गया। कई लड़कियां डर की वजह से मुंह खोल भी नहीं पा रही थीं।
इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि बेरोजगारी और गांवों में बढ़ती गरीबी किस तरह से लड़कियों को अपराधियों के जाल में फंसा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रूमा खोरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

More Stories
Chhattisgarh News : धू-धू कर जली मोटरसाइकिल , चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का ‘सपना’
CG Nursing Council Scam : नर्सिंग काउंसिल में 6 कर्मचारियों पर एफआईआर, रजिस्ट्रेशन के नाम पर किया बड़ा खेल
CG NEWS : IAS के बाद अब नेता की जान पर बनी , करेंसी टावर में लिफ्ट मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही