कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी