Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन के लिए अब Samsung से किनारा कर लिया है। इसके आने वाले Pixel स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए Google अब Tensor प्रोसेसर बनाने के लिए ताइवानी चिप मेकर TSMC के साथ साझेदारी करेगा। इससे पहले Samsung ने 2020 से Pixel फोन के लिए Tensor G सीरीज के चार प्रोसेसर बनाए थे, जिनमें Pixel 6 सीरीज से लेकर Pixel 9 सीरीज तक के सभी मॉडल शामिल हैं।
Digitimes की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने TSMC के साथ 2029 तक की लंबी साझेदारी कर ली है, जिसके तहत Pixel 14 सीरीज तक TSMC के बनाए Tensor प्रोसेसर का उपयोग होगा। अपकमिंग Pixel 10 सीरीज में भी TSMC की 3nm चिप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल शामिल होंगे। Pixel 10a में भी इसी प्रोसेसर का उपयोग हो सकता है।
नए Tensor G5 प्रोसेसर में हार्डवेयर सुधार किए गए हैं, जो पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। इसमें ऑलवेज-ऑन कम्यूट ऑडियो प्रोसेसर, TPU चिप, IC डिजाइन, सर्वर सपोर्ट और लिक्विड कूलिंग डिजाइन जैसे फीचर्स शामिल हैं। TSMC की चिप तकनीक Apple iPhone समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन में इस्तेमाल होती है, जिससे Google के नए Pixel फोन की परफॉर्मेंस और बेहतर होने की उम्मीद है।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 21 June 2026: फर्जी वकील से लेकर हाई-टेक चश्मा ठगी और मादक पदार्थों की तस्करी तक, राजधानी के थानों की विस्तृत कानूनी रिपोर्ट।
Raipur Police Commissionerate 20 June 2026: 24 घंटे में उरला से कबीरनगर तक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा और मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
Raipur Police Commissionerate 19 June 2026: राजधानी में कानून व्यवस्था सख्त, नकबजनी, सड़क दुर्घटना और धोखाधड़ी के मामलों में ताबड़तोड़ FIR दर्ज