नई दिल्ली।’ पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो शो ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है।
पीएम ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति की भावना से भर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी