सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में RCB की टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे SRH ने 42 रन से जीत दर्ज की। इस जीत में इशान किशन की नाबाद 94 रन की शानदार पारी अहम रही, जिसमें उन्होंने 48 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।
इस मैच के दौरान IPL 2025 का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया। SRH के 231 रनों के स्कोर के साथ इस सीजन 42वीं बार किसी टीम ने 200+ रन का स्कोर बनाया, जो IPL के एक सीजन में अब तक सबसे अधिक है। इससे पहले का रिकॉर्ड IPL 2024 का था, जिसमें 10 टीमों ने कुल 41 बार 200+ का स्कोर बनाया था।
IPL के एक सीजन में 200+ स्कोर की संख्या के हिसाब से टॉप सीजन इस प्रकार हैं:
- IPL 2025: 42 बार
- IPL 2024: 41 बार
- IPL 2023: 37 बार
- IPL 2022: 18 बार
- IPL 2018: 15 बार
IPL 2025 में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीम गुजरात टाइटंस है, जिसने 7 बार ऐसा किया है। इसके बाद पंजाब किंग्स (6), लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (5-5), कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (4-4), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3), और दिल्ली कैपिटल्स व चेन्नई सुपर किंग्स (2-2) हैं।
IPL 2025 के प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो चुकी हैं — गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस। अब 29 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत होगी।
More Stories
सुप्रभात : सभी खबर आज सुबह तक एक नज़र 29th June तक की मुख्य खबरें
प्रज्ञानानंदा को हुआ तगड़ा फायदा, भारत के लिए हासिल की सर्वोच्च रैंकिंग; डी गुकेश को पछाड़ा
एजबेस्टन टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका, द्रविड़-सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी