iPhone यूजर्स के लिए एप्पल ने एक नई सुरक्षा चेतावनी जारी की है। कंपनी ने अपने यूजर्स से कहा है कि वे अपने फोन में एक खास फीचर — AirPlay — को तुरंत बंद कर दें, वरना उनका फोन हैकर्स के निशाने पर आ सकता है। दुनियाभर में लाखों iPhone यूजर्स इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी Oligo ने AirPlay फीचर में एक बड़ी खामी का पता लगाया है, जिससे हैकर्स आपके iPhone तक बिना अनुमति के पहुंच बना सकते हैं।
Oligo के रिसर्चर्स के मुताबिक, AirPlay के वायरलेस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में मौजूद इस खामी को ‘AirBorne सिक्योरिटी फ्लो’ कहा गया है। इसमें कुल 23 सुरक्षा कमजोरियां हैं, जो एप्पल के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) की करप्ट फाइल्स के कारण डिवाइस के अन्य कंपोनेंट्स को एक्सेस दे सकती हैं। इसके चलते हैकर्स WiFi नेटवर्क का इस्तेमाल कर iPhone में सेंध लगा सकते हैं, बिना यूजर की जानकारी के।
इस समस्या को देखते हुए, एप्पल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने iPhone में AirPlay फीचर को डिसेबल कर लें। कंपनी जल्द ही इस खामी को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी करेगी, लेकिन तब तक यूजर्स को खुद से यह कदम उठाना जरूरी है।
AirPlay को बंद करने के लिए:
- सबसे पहले iPhone की Settings में जाएं।
- General सेक्शन पर टैप करें और वहां AirPlay को खोजें।
- AirPlay Receiver ऑप्शन को ऑफ कर दें।
- यदि पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो AirPlay को सीमित करने के लिए “Current User Only” विकल्प ऑन कर सकते हैं।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान