नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर भारत पर फिर से कोई आतंकी हमला होता है, तो भारत सीधे पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर कार्रवाई करेगा। यही वजह है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है।
नीदरलैंड के मीडिया संस्थानों एनओएस (NOS) और डी वोल्क्सक्रांट को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित ज्यादातर कुख्यात आतंकी पाकिस्तान में ही मौजूद हैं। ये आतंकवादी पाकिस्तान के बड़े शहरों में खुलेआम घूम रहे हैं, और उन्हें पाकिस्तान सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त है।

More Stories
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन