BSNL ने एक नया सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसे गोल्ड इंटरनेशनल प्लान नाम दिया गया है। इस प्लान की खासियत यह है कि यूजर्स को 18 देशों में यात्रा के दौरान नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि BSNL का सिम कार्ड वहीं काम करेगा। इस प्लान में कॉलिंग और डेटा दोनों की सुविधा उपलब्ध है। BSNL India ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से इस इंटरनेशनल रोमिंग पैक की घोषणा की है, जो खासतौर पर ग्लोबल ट्रैवलर्स के लिए डिजाइन किया गया है। प्लान की कीमत 5,399 रुपये है और इसकी वैधता 30 दिनों की है, यानी लगभग 180 रुपये प्रति दिन खर्च करके आप 18 देशों की यात्रा बिना नया सिम खरीदे आराम से कर सकते हैं।
गोल्ड प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैधता के साथ 30 मिनट की वॉइस कॉलिंग, 15 SMS और 3GB डेटा मिलता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, क्योंकि इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS का लाभ मिलते हुए भी हर देश में नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं होती।
Travel Without Borders, Stay Connected Globally.
Pack your bags and your BSNL connectionBSNL’s International Roaming Pack lets you explore 18 countries with ease, just ₹180/day.
For more visit : https://t.co/nRAfQ8WfpX#BSNLIndia #ConnectingWithCare #TravelWithoutBorders… pic.twitter.com/dV1qxTFoJj
— BSNL India (@BSNLCorporate) May 21, 2025
BSNL ने बताया है कि यह ग्लोबल रिचार्ज प्लान निम्नलिखित 18 देशों में काम करेगा, जहां यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी और लोकल सिम लेने की आवश्यकता नहीं होगी। BSNL ने इन देशों के स्थानीय टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है:
- भूटान (B मोबाइल)
- ग्रीस (WIND)
- मलेशिया (U मोबाइल)
- ऑस्ट्रिया (Hutch)
- चीन (चाइना टेलीकॉम)
- वियतनाम (Viettel)
- नेपाल (NTC)
- श्रीलंका (Dialog)
- जर्मनी (Telefónica)
- इजरायल (हॉट मोबाइल)
- बांग्लादेश (ग्रामीणफोन)
- म्यांमार (MPT)
- कुवैत (जैन)
- थाईलैंड (Trinet)
- डेनमार्क (Hi 3AS)
- उजबेकिस्तान (Ucell)
- फ्रांस (Bouygues)
- जापान (NTT DoCoMo)

More Stories
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
RAIPUR 11 March 2026 सिविल लाइन थाने में सर्वाधिक 5 केस दर्ज, शराबखोरी व मारपीट पर कसी नकेल
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के चुनाव हेतु केंद्रीय कार्यालय का भव्य शुभारंभ