पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा संचालित विश्वविद्यालय अध्ययनशाला (UTD) में विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 27 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 12 मई निर्धारित थी, लेकिन कक्षा 12वीं के परिणाम हाल ही में आए हैं, जिससे कई छात्र आवेदन नहीं कर सके थे। छात्रों की मांग और हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।
पिछले वर्ष विश्वविद्यालय के लगभग 38 पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस बार कुछ नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, पीजी डिप्लोमा इन योगा सहित अन्य विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीए एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में इस बार प्रवेश प्रणाली में बदलाव किया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। जो छात्र कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.prsu.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य पारंपरिक यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
CG Fire Incident : सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में अचानक लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
प्रदर्शन पड़ा भारी’ NEET पेपर लीक मामले में देवेंद्र यादव और कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
CG-MP Income Tax Transfer : आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले