छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा रायपुर में संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राज्य सेवा के 29 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शनिवार को रायपुर केंद्रीय जेल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को राज्य की जेल प्रणाली, अपराध नियंत्रण, न्याय व्यवस्था और बंदियों के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था। भ्रमण दल में डिप्टी कलेक्टर, सहायक आयुक्त, सहायक आयुध नियंत्रक सहित राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अधिकारी शामिल थे, जिनका चयन छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के माध्यम से हुआ है।
अधिकारियों को जेल के प्रशासनिक ढांचे, सुरक्षा प्रबंधन, बंदियों के अधिकार, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, उद्योग, प्रशिक्षण और पुनर्वास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ‘उम्मीद’, ‘उमंग’, ‘उमंग-तरंग’ जैसी सुधारात्मक गतिविधियों के संचालन के बारे में भी बताया गया। महिला प्रशिक्षुओं के एक विशेष दल ने महिला प्रकोष्ठ का गहन निरीक्षण किया और महिला बंदियों के लिए चल रही शिक्षण, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और परामर्श सेवाओं की सराहना की।
इस भ्रमण से प्रशिक्षु अधिकारियों को यह समझने का अवसर मिला कि कैसे सुधारात्मक गतिविधियों के माध्यम से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अधिकारियों ने जेल में चल रही रेडियो, पुस्तकालय, थिएटर, योगाभ्यास जैसी रचनात्मक पहल को प्रेरणादायक बताया। यह शैक्षणिक यात्रा न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपयोगी रही, बल्कि मानवाधिकार, सामाजिक पुनर्वास और संवेदनशील प्रशासन की समझ को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
CG-MP Income Tax Transfer : आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत’ अब 24 घंटे में मिलेगा दुकान का लाइसेंस, श्रम विभाग ने लागू किए नए नियम
CG Education Update : शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन’ छत्तीसगढ़ में 273 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोका, अधिकारियों को भी नोटिस