रायपुर के डीकेएस अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों के लिए बनाए गए ‘दाई कोरा’ में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। मूल योजना 200 बिस्तरों की थी, लेकिन केवल 16 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ दो कमरे ही बनाए गए हैं। यहां ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति मामूली शुल्क लेकर एक रात के लिए बिस्तर दिया जाता है और अगले दिन दोपहर 12 बजे तक रुकने पर 50 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं। लाखों रुपये खर्च के बावजूद सीमित व्यवस्था के कारण मरीजों और उनके परिजनों को ठहरने की जगह नहीं मिल पा रही है। नतीजतन, वे अस्पताल की पार्किंग में दिन-रात बिताने को मजबूर हैं। यह स्थिति खासकर दूरदराज से आने वाले गरीब मरीजों के लिए बेहद तकलीफदेह बन गई है। प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थित योजना के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग सुधार की मांग कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Divyangjan Loan Scheme : दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख रुपये तक का लोन, बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लाभ
CG Agriculture Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षक भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब B.Ed और TET के बिना नहीं मिलेगी नौकरी
Chhattisgarh Railway Project : छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात, डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बनेगी 295 KM नई रेल लाइन, 27 स्टेशन होंगे तैयार