रायगढ़। जिले अंतर्गत पूंजी पथरा गांव में आज तड़के मां मनी प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट (भट्ठी विस्फोट) की घटना के दौरान 4 मजदूर झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
IPL 2025: प्वाइंट्स टेबल में यह है स्थिति, तीन टीमें प्लेऑफ रेस से बाहर, 7 टीमों के पास अभी भी मौका
जानकारी के अनुसार, घायलों में अनुज कुमार (उम्र- 35 वर्ष), सुधीर कुमार (उम्र 47 वर्ष), रामानंद सहनी (उम्र 40 वर्ष) और संजय श्रीवास्तव (उम्र 52 वर्ष) शामिल हैं. सुबह-सुबह ये सभी मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे थे. इसी दौरान अचानक फर्नेस में धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे ये चारों मजदूर चपेट में आ गए.
विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए. घायलों की पहचान की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो मां मनी प्लांट में ठेके पर कार्यरत थे. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है.
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नी

More Stories
Amit Baghel Bail : बलौदा बाजार आगजनी कांड’ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
बस्तर से Amit Shah’ का कांग्रेस पर बड़ा हमला’ बोले— नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में नहीं मिला सहयोग
Chhattisgarh News : साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला , नशे के खिलाफ अभियान को रफ्तार देने के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष अदालतों का गठन