चंडीगढ़/अमृतसर: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बावजूद, पंजाब में तनाव बरकरार है। शनिवार रात पठानकोट और रविवार सुबह अमृतसर में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इन धमाकों की पुष्टि नहीं की है। एहतियात के तौर पर, राज्य के अधिकतर जिलों में रात को ब्लैकआउट कराया गया। राहत की बात यह रही कि रात के दौरान कहीं भी ड्रोन की गतिविधि की सूचना नहीं मिली।
इस बीच, फिरोजपुर में ड्रोन हमले में घायल हुए नागरिकों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध या आतंकी हमलों में घायल होने वाले हर नागरिक के इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

More Stories
Cockroach Janata Party’ के फाउंडर अभिजीत दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट से बाहर आने में लगी एक घंटे की देरी
PM Modi’ का कांग्रेस पर हमला’ बोले- जनता नाराज, इसलिए कर्नाटक में बदलना पड़ा CM
पटना में खान सर पर पुलिस कार्रवाई’ गिरफ्तारी के लिए रेड, छात्रों का हंगामा’ पुलिस की अपील—बहकावे में न आएं