रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर के लिए सिविल लाइन हेलीपैड से रवाना हुए. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण का आज चौथा दिन है. जनचौपाल लगाकर जनता से संवाद कर समस्या का समाधान किया जा रहा है. पीएम आवास की मांग सबसे ज्यादा आ रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देने वाले हैं, जिससे आवास की मांगों की पूर्ति हो जाएगी. सीएम साय ने कहा, सुशासन तिहार में कई तरह की मांगें आ रही है. प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन समेत अन्य मांगें शामिल हैं. उन्होंने कहा, 13 मई काे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ दौरा में आ रहे हैं. वे सूरजपुर के अंबिकापुर में बड़ी आमसभा करेंगे. प्रदेश को साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात मिलेगी, जिससे आवास की मांगों की पूर्ति हो जाएगी.
Advertisement
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
सम्बंबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
LPG Supply Meeting : नो टेंशन छत्तीसगढ़ में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक, मंत्रालय में हुई समीक्षा