बीजापुर। नक्सलियों की मांद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर आ रही है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.
“आमिर खान और 10 नए सितारों के साथ ‘सितारे जमीन पर’ का हुआ रिलीज डेट ऐलान, खत्म हुआ इंतजार!”
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं. नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

More Stories
CG NEWS : गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों के अपमान का मामला, FIR दर्ज’ लॉ डिपार्टमेंट के 4 छात्र बनाए गए आरोपी
CG NEWS : हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की संदिग्ध मौत, गर्भपात की दवा लेने का खुलासा कर डॉक्टरों ने उड़ाए होश
Vedanta Plant Accident : “यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन”, 25 मजदूरों की मौत पर भावुक हुए वेदांत प्रमुख