आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी चौथी जीत का इंतजार है। प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज SRH का यह इंतजार आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में समाप्त हो सकता है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में SRH का लक्ष्य घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करना होगा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत आसान नहीं होगी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में SRH ने 10 मैचों में केवल 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए यह मैच हैदराबाद के लिए बेहद अहम है। अगर SRH आज दिल्ली से हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। दिल्ली ने 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक SRH और दिल्ली के बीच आईपीएल में 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 2 जीत मिली हैं।
मैच डिटेल्स
तारीख: 5 मई 2025
दिन: सोमवार
समय: 7:30 PM
टॉस: 7:00 PM
वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद में इस समय गर्मी काफी अधिक है, जिससे पिच सूखी और सख्त बन चुकी है। ऐसे में यहां 200+ रन बनने की संभावना है। बल्लेबाजों को यहां की पिच से बहुत फायदा मिलेगा। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है। ओस की संभावना नहीं के बराबर है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश का कोई खतरा नहीं है। तापमान 23°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है।

More Stories
Asia Cup Trophy : भारत ने नहीं ली नकवी से ट्रॉफी, अब BCCI ने बताया आगे क्या होगा
India Women Cricket Team ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया मना? BCCI ने दिया जवाब
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान