लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति इस समय खराब है, टीम लगातार हार का सामना कर रही है और अब वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से टीम आईपीएल से बाहर नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बहुत सुधरी हुई भी नहीं है। आइए समझते हैं कि एलएसजी की टीम का वर्तमान हाल क्या है, उसके कितने मैच बाकी हैं और प्लेऑफ में जाने के कितने चांस हैं।
एलएसजी का स्थान अंक तालिका में 7वां
एलएसजी ने अब तक इस सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 5 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम के पास 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। पहले टीम को प्लेऑफ की मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन लगातार तीन हार के बाद उसकी स्थिति काफी नाजुक हो गई है। टीम के पास अब केवल तीन मैच बचे हैं।
बचे हुए मैचों में बड़ी जीत जरूरी
लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 9 मई को आरसीबी से होगा, जो लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद टीम को गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेलना है और फिर एसआरएच के खिलाफ 18 मई को अपने घर पर आखिरी लीग मैच खेलना है। इसका मतलब है कि टीम के तीन में से दो मुकाबले बेहद कठिन होंगे, क्योंकि गुजरात और आरसीबी जैसी मजबूत टीमें सामने होंगी। अगर लखनऊ इन तीनों मैचों को जीतने में सफल रहता है, तो वह अधिकतम 16 अंक हासिल कर सकता है, जो शायद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त न हो। टीम की मुश्किल यह भी है कि उसका नेट रन रेट भी खराब है, जिससे केवल जीत से काम नहीं चलेगा। बचे हुए सभी मैचों को बड़ी मार्जिन से जीतना होगा, ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके।
गुजरात ने की शानदार शुरुआत, लखनऊ कर रहा संघर्ष
2022 में आईपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हुई थी—गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स। जहां गुजरात ने अपनी पहली ही सीज़न में आईपीएल का खिताब जीत लिया और बाद में दूसरी बार फाइनल तक पहुंचा, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा है। इस बार तो टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ऋषभ पंत को भारी कीमत पर खरीदी गई टीम की उम्मीदें भी धराशायी हो गई हैं, क्योंकि पंत फॉर्म में नहीं हैं और उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

More Stories
Asia Cup Trophy : भारत ने नहीं ली नकवी से ट्रॉफी, अब BCCI ने बताया आगे क्या होगा
India Women Cricket Team ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया मना? BCCI ने दिया जवाब
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान