रायपुर, 5 मई 2025 — देशभर में NEET UG 2025 की परीक्षा आज शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में केवल सरकारी संस्थानों को ही एग्जाम सेंटर बनाया गया था। राजधानी रायपुर में 27 सेंटरों पर करीब 9300 छात्र, जबकि पूरे प्रदेश में 45 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।
परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के लिए सेंटरों पर CCTV कैमरे, जैमर और बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा जांच के दौरान छात्रों से हाथ में बंधे मौली धागे, ताबीज और रुद्राक्ष माला भी उतरवाए गए।
केवल ट्रांसपेरेंट बॉटल और जरूरी दस्तावेजों की अनुमति दी गई थी। अधिकांश छात्र लोअर, हाफ टी-शर्ट और हल्के कपड़ों में परीक्षा केंद्र पहुंचे।

More Stories
CG News : CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर’ तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 साल का मासूम बाल-बाल बचा
CG News : ‘सिर्फ बयानबाजी नहीं, प्रदेश की भी चिंता करें’… दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार
CG NEWS : रायपुर में आधी रात चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 47 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए