बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.
PBKS vs KKR: कोलकाता में भिड़ंत से पहले जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स रही है कमजोर
जानकारी के मुताबिक, तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने के लिए गए हुए थे. जहां से देर रात लौटने के दौरान पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक अनिंयत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद तीनों छिटककर फेका गए.
दुर्घटना में बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हेडलाइट बुरी तरह टूट गया. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
CG Accident : बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर… हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
CG Transfer News : वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी’ 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पोस्टिंग तय
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ BJP में नई नियुक्तियां, चुन्नीलाल साहू बने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, लाभचंद बाफना सहसंयोजक, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी घोषित