कोंडागांव. भाजपा नेता की कार की टक्कर से गुरुवार रात को कांग्रेस नेता हेमेंद्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में बवाल मच गया है. इस हादसे में सरपंच चंपी भोयर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना डोंगरी गुडा के पास की है. कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस नेता हेमंत भोयर के शव को एनएच 30 पर रखकर चक्काजाम किया और दोषी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
ओमनी कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच लोग घायल
बता दें कि हेमंत भोयर पंच और युवा कांग्रेस का विधानसभा उपाध्य्क्ष था. वहीं भाभी ग्राम मुलमला की सरपंच है. इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में बवाल मचाया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस पर अब तक एफआईआर नहीं लिखने का आरोप लगाया है. परिजनों ने शव को लेकर जाने से इंकार कर दिया है. कांग्रेसी एवं परिजनों ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर दोषी भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ