कवर्धा (छत्तीसगढ़): कवर्धा जिला प्रशासन को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर कार्यालय के ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक कार्यालय को विस्फोटक से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, QRT और थाना कवर्धा की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और जांच के बाद धमकी को फर्जी करार दिया गया।
अब साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

