रायगढ़ (छत्तीसगढ़): रायगढ़ पुलिस ने अवैध रेत और कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें रेत से लदे दो ट्रैक्टर और एक 18 चक्का डंपर समेत एक कबाड़ से भरा ट्रक शामिल है।
तीनों रेत से जुड़े मामलों में वाहन बिना रॉयल्टी और वैध दस्तावेजों के पाए गए, जिनमें से एक ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के था। वहीं कबाड़ के परिवहन में पकड़े गए ट्रक से लगभग 22 टन लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6.6 लाख है। ट्रक चालक दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा और पुलिस से बहस करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने BNSS की धारा 106(1) के तहत सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की है और यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

More Stories
CG NEWS : भीषण आग से मची अफरा-तफरी’ कबाड़ी गोदाम में लगी आग, आसपास के शो-रूम खाली कराए गए
CG NEWS : बस्तर से दिल्ली तक आदिवासियों का हुंकार’ धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग की मांग लेकर 1200 ग्रामीण रवाना
बच्चों के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय मंच’ प्रधानमंत्री National Children’s Award 2026′ के लिए आवेदन शुरू