बलरामपुर। हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला जारी है. ताजा घटना वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का है, जहां जंगल महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले से मौके पर मौत हो गई.
शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फिर भी जेल से नहीं मिल पाई रिहाई
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला रजखेता के फोकली जंगल में महुआ बीनने गई थी. इस दौरान हाथी से उसका आमना-सामना हो गया. हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटकर अंग छिन्न-भिन्न कर दिया.
अब हाथियों के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझाइश दे रही है. हाथियों के हमले से क्षेत्र में एक माह के भीतर छह लोगों की मौत हो चुकी है.

