रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष की एक अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।
सीएम साय ने बाबा साहेब के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने और एक समावेशी, समानता आधारित और न्यायप्रिय समाज की स्थापना में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

More Stories
CG Weather News : भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित
CG Education News : स्कूल में छात्र से 200 बार लिखवाई ‘मां’ की गाली, कॉपी पर पैरेंट्स के साइन भी मांगे, टीचर बर्खास्त
CG Crime News : बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार