रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान प्रदान किया, जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव देता है।
मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहेब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम उनके आदर्शों का पालन करें और एक समावेशी, समानता आधारित और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में सक्रिय योगदान दें।

