रायपुर। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेलघानी नाका क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखकर पुलिस को हत्या की आशंका है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शव जिस स्थिति में मिला है, वह संदेह पैदा कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सौंपा गया है। साथ ही, पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर सुराग तलाशने में जुटी है।
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के पीछे की वजह एक रहस्य बनी हुई है। पुलिस इसे गंभीर मामला मानते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
RAIPUR 11 March 2026 सिविल लाइन थाने में सर्वाधिक 5 केस दर्ज, शराबखोरी व मारपीट पर कसी नकेल
RAIPUR 10 March 2026 गुढ़ियारी में सट्टा, चाकूबाजी और मारपीट; सर्वाधिक प्रकार के अपराध दर्ज
RAIPUR 9 March 2026 सिविल लाईन थाना: धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट व आबकारी सहित सर्वाधिक प्रकार के केस